फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गलत दिशा से आ रही वोल्वो बस ट्राला से टकराई, 15 लोग घायल

गलत दिशा से आ रही वोल्वो बस ट्राला से टकराई, 15 लोग घायल

Tue, 17 Apr 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
गलत दिशा से आ रही वोल्वो बस ट्राला से टकराई, 15 लोग घायल
गलत दिशा से आ रही वोल्वो बस ट्राला से टकराई, 15 लोग घायल
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर चांदावास गांव के कट के समीप सोमवार सुबह करीब चार बजे अजमेर से हरिद्वार जा रही निजी कंपनी की वोल्वो बस गलत दिशा से निकलने के प्रयास में ट्राला से टकरा गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्राला के चालक-परिचालक पिता-पुत्र सहित बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां पर तीन की हालत गंभीर को देखते हुए पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार बस में सवार अधिकांश अजमेर एवं आसपास के इलाकों के थे। ये लोग हरिद्वार में अपने पूर्वजों की अस्थियां करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

जाम को देखकर बस चालक गलत दिशा में चलाई बस
राजस्थान से आने वाले डंपरों की वजह से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर रातभर जाम के हालात बने रहते हैं। जिसकी वजह से अक्सर वाहन चालक दिल्ली से जयपुर वाली लेन में जाकर बावल पहुंचते हैं तथा वहां से फिर जयपुर-दिल्ली लेन पर आते हैं। हरिद्वार जा रहे बस के चालक ने भी सोमवार सुबह जब हाइवे पर जाम की स्थिति देखी तो उसने बस को गलत दिशा से बावल के पुल तक जाने का प्रयास किया। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की तरफ से जा रहे ट्राला से बस की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की तेज गति होने के कारण दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। इस दौरान घायलों की चीख-पुकार सुनने के बाद आसपास के लोगों घायलों को संभालकर मामले की जानकारी बावल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बावल पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेवाड़ी, रोहतक एवं दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्राला के परिचालक बृजेश कुमार की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये हुए घायल
हादसे में ट्राला चालक यूपी निवासी सुरेश तथा उसका परिचालक बेटा बृजेश कुमार घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त बस में सवार अजमेर निवासी चांदूलाल, सुरेश, भीरू लाल, साधुसिंह, रजिया, रंगालाल, दिनेश, रामलाल, महेश व बलराम सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपरों केे कारण हाइवे पर लगा था जाम
राजस्थान की ओर से आने वाले ओवरलोड डंपर चालक एक-दूसरे से आगे निकालने की होड़ में हाइवे पर चांदूवास पुल के जाम लगा जाता है। वाहन चालक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रोड को तलाश करते हैं। यही कारण था कि सोमवार सुबह हाइवे पर लगे जाम से बचने के लिए जयपुर की ओर से आ रही वॉल्वो बस चालक ने भी रांड साइड का सहारा लेना पड़ा और हादसा हो गया।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई
हाइवे पर रात को ओवरलोड डंपरों के कारण लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पेट्राल पंप एसोसिएशन की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर परेशानियों से अवगत कराया था। इसके बावजूद भी हालात ज्यों के त्यों बने हुए है। रात को यहां ओवरलोड वाहनों के कारण लंबा जाम लगा रहता है, जिससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

-----
जयपुर की ओर से एक वॉल्वो बस रांग साइड आ रही थी, जिसकी सामने से आ रहे एक ट्राला से टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्राला के परिचालक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- सुनील कुमार, जांच अधिकारी थाना बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed