फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कोसली में चारदिन से चल रहा है धरना

कोसली में चारदिन से चल रहा है धरना

Sat, 15 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोसली में चारदिन से चल रहा है धरना
ठेका हटाने के लिए धरने पर बैठी छात्राएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
नठेड़ा रोड से शराब के ठेके को बंद कराने के लिए चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। चौथे दिन नठेड़ा और श्याम नगर की छात्राओं ने धरना देकर ठेका खोलने का विरोध किया। समाजसेवी रामनिवास, नशा मुक्ति कमेटी की प्रधान रेखा देवी, राजबाला, माया, निम, शारदा, आशा ने बताया कि वीरवार को ठेका हटवाने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। डीसी ने उन्हें शीघ्र ही ठेका हटवाने का आश्वासन दिया लेकिन उन्होंने शराब ठेका हटने तक धरना जारी रखने की बात कही। उधर, धरने पर बैठीं महिलाओं का कहना है कि असामाजिक तत्व उनसे अभद्रता करते हैं। इसे लेकर उन्होंने पुलिस थाने में भी शिकायत दी है। इस पर थाना इंचार्ज सुरेंद्र ने धरने पर बैठी महिलाओं की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने का आश्वासन दिया।


सीटीएम को दिया ज्ञापन
उधर, मॉडल टाउन में गांधी चौक के समीप दुकान नंबर नौ में खुले शराब के ठेके को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर उपायुक्त के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में मॉडल टाउन एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक झांब, मॉडल टाउन शॉपिंग कांपलेक्स के प्रधान सुरेंद्र राव ने बताया कि गांधी चौक के समीप दुकान नंबर नौ में 13 जुलाई को शराब ठेका खोला गया है। रिहायशी इलाका होने के कारण ठेका यहां खोलना गलत है। ऐसे में इसे अन्यत्र खुलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed