{"_id":"5c6073f3bdec22556768018d","slug":"171549825011-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति ने की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित एक बिल्डिंग में किराए के मकान पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कुछ दिनों पहले की चोरी के मामलों में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी निवासी 47 वर्षीय रणधीर झज्जर रोड स्थित एक बिल्डिंग में किराए के मकान पर रहता था। कुछ दिन पहले वह चोरी के मामले में पकड़ा गया था। हाल ही में चोरी के मामले में कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। देर रात उसने अपने कमरे में ही पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई श्ुुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।