फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीवर लाईन खोदाई

सीवर लाईन खोदाई

Sun, 14 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सीवर लाईन खोदाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर से सटे गांव रामपुरा में शनिवार दोपहर को जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा डाली जा रही सीवर की लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन श्रमिक दब गए। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों में एक श्रमिक को रोहतक के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने लोगों की मदद से श्रमिक का शव बाहर निकाला।
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव रामपुरा में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। शनिवार को रामपुरा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जेसीबी से खोदाई की जा रही थी और खोदाई गई जगह पर श्रमिक नीचे लेवल करने का काम कर रहे थे। दोपहर में जब जेसीबी द्वारा खुदाई करने के बाद श्रमिक उस जमीन को लेवल करने के लिए नीचे उतरे तभी मिट्टी और पत्थर खिसक गए। हादसे में तीनों श्रमिक दब गए। तीन श्रमिकों के दबने से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा तीनों श्रमिकों को मिट्टी व पत्थर हटा कर निकाला गया। तीनों को गंभीर हालत में शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मध्यप्रदेश के जिला दमोह के गांव मानखेड़ा निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि भारत और एक अन्य श्रमिकों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


मृतक सुनील ही लेकर आया था श्रमिक
मध्यप्रदेश निवासी श्रमिक सुनील काफी समय से अपने परिवार के साथ शहर में ही रह रहा था और पांच दिन पहले ही अपने गांव कुछ और श्रमिकों को लेकर आया था और उसके बाद यह हादसा हो गया। हालांकि उसके साथ आए श्रमिक इस हादसे में घायल हो गए। घटना के बाद सुनील के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावल हादसे के बाद भी सबक नहीं
जिला के कस्बा बावल में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। वहां पर भी अगस्त और मई में मिट्टी में दबने से दो श्रमिकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी सीवर लाइन के कार्य में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। शनिवार को रामपुरा में काम करते समय गहरे गड्ढे में मिट्टी को लेवल करने का काम कर रहे श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed