फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एटीएम बदलकर रुपये निकाले, मामला दर्ज

एटीएम बदलकर रुपये निकाले, मामला दर्ज

Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर रुपये निकाले, मामला दर्ज
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 81 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एटीएम बूथ में गांव रतनथल निवासी ग्रामीण को अनजान व्यक्ति से पैसे निकलवाना महंगा पड़ा गया। गांव रतनथल निवासी मुकेश के अकाउंट से एटीएम कार्ड बदलकर बदमाश ने 81 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रतनथल गांव निवासी मुकेश ने बताया कि कोसली स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उसका खाता हैै। उसने बताया एक माह पहले उसने एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने के दौरान मौजूद एक अज्ञात से सहायता ली थी। उक्त व्यक्ति ने सहायता के नाम पर मुकेश का एटीएम कार्ड बदल लिया। उसको बाद में एसबीआई का दूसरा कार्ड थमा दिया। इसके बाद उसके खाते से 81 हजार रुपये निकाल लिए। उसके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मालूम हुआ कि बैंक खाते से रुपये निकाले गए हैं। उसके बाद उसने बैंक को जानकारी दी। बाद में मालूम हुआ कि किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकाले हैं। कोसली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed