फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गिरफ्तार तीन बदमाशों ने कबूली लूट की दो वारदात

गिरफ्तार तीन बदमाशों ने कबूली लूट की दो वारदात

Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार तीन बदमाशों ने कबूली लूट की दो वारदात
गिरफ्तार तीन बदमाशों ने कबूली लूट की दो वारदात
विज्ञापन

रेवाड़ी। बाईपास स्थित सनसिटी के समीप से पुलिस के हत्थे चढ़े झोंटा गैंग के बदमाशों ने पुलिस रिमांड के दौरान लूट की दो वारदातें कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीना हुआ बैग, घड़ी व डीएल सहित अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 18 मार्च की रात गोकल गेट चौकी व सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने सूचना के आधार बाईपास स्थित सनसिटी के समीप सोमवार को लूट की साजिश रचते तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान नई आबादी निवासी प्रदीप सोनी, संघी का बास निवासी ब्रिजेश उर्फ गुल्ली व कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी हर्ष उर्फ हप्पी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को रिमांड के दौरान बदमाशों ने बताया कि 12 मार्च की रात राजस्थान के गांव जमालपुर का रहने वाला रोहित जयपुर से एसएससी का पेपर देकर रेवाड़ी लौटा था। रात 12 बजे के करीब वह झज्जर चौक पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बदमाश गुल्ली व हर्ष बाइक पर सवार होकर पहुंचे और रोहित पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया था। उससे नकदी के अलावा उसका सामान भी छीन लिया था। उसके चंद मिनट बाद ही बदमाशों ने नसियाजी रोड पर कंपनी से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे पंजाब के अमृतसर निवासी सुधीर पर चाकू से हमला कर 3 हजार रुपये की नकदी छीन ली थी। सुधीर नसियाजी रोड पर किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मंगलवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सुधीर से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बारे गहनता से पूछताछ कर बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed