फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पुलिस रिमांड पर

पुलिस रिमांड पर

Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर
युवक की हत्या करने वाले आरोपी लिए पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली निवासी घनश्याम की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरि नगर निवासी सोहन उर्फ सोनू और दादरी जिला के गांव सांजरवास निवासी आकाश के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांचकर्ता एसआई उदयवीर ने बताया कि दिल्ली के रघुवीर नगर निवासी युवक घनश्याम उर्फ घमू हरि नगर के रहने वाले सोहन उर्फ सोनू की दुकान पर काम करता था। रविवार को पुलिस ने घनश्याम का शव बिजली निगम कार्यालय के निकट स्थित झुग्गी से बरामद किया था। मृतक घनश्याम के भाई रमन ने सोहन उर्फ सोनू पर हत्या का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और बीती रात दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed