फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेवाड़ी से बिहार जा रही 15 लाख,,,

रेवाड़ी से बिहार जा रही 15 लाख,,,

Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी से बिहार जा रही 15 लाख,,,
रेवाड़ी से बिहार जा रही 15 लाख की अवैध शराब जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सीआइए धारूहेड़ा ने शनिवार को एनएच-8 स्थित धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास से अवैध शराब ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक से पुलिस को 501 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। सीआइए ने ट्रक चालक एवं क्लीनर को भी मौके पर ही दबोच लिया। शराब रेवाड़ी स्थित एल-1 गोदाम से बिहार के लिए भेजी जा रही थी।

धारूहेड़ा सीआइए प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेवाड़ी से बिहार के लिए अवैध शराब भेजी जा रही है। इसके बाद रेवाड़ी सीआईए इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार एवं धारूहेड़ा सीआईए ने मिलकर धारूहेड़ा में अवैध शराब ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया। प्रांरभिक जंाच में आरोपियों की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव बतरोल निवासी अरविंद एवं गांव राकसा निवासी विकास के रूप में हुई है। पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। एक सप्ताह के अंदर पुलिस द्वारा यह तीसरी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed