{"_id":"5b2d44424f1c1b624d8b7997","slug":"161529693250-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तोल की नौंक पर नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तोल की नौंक पर नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रिवॉल्वर के बल पर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी नाबालिग ने चार युवकों के खिलाफ रिवॉल्वर दिखाकर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी नाबालिग ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र दीपक, राहुल, कृष्ण व दीपक उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने उसे रात को आने के लिए दबाव डाला, लेकिन उसने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके परिवार को रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह डरकर रात को घर से बाहर आ गई। आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर मोतला रोड पर एक कमरे में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर वापस घर छोड़ गए। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद फिर रात को बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।