फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दॉह संस्कार से पूर्व पुलिस ने शव का कराया परिक्षण

दॉह संस्कार से पूर्व पुलिस ने शव का कराया परिक्षण

Thu, 07 Jun 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
दॉह संस्कार से पूर्व पुलिस ने शव का कराया परिक्षण
युवक की मौत: चिता से शव उठाकर पुलिस ने किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। बावल थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर भड़ंगी में बुधवार को एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी ही कर रहे थे कि इसी दौरान मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस शव को बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। इसके बाद परिजनों ने देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत की असल वजह पता चल पाएगी।
पुलिस ने बताया कि गांव बहरामपुर भड़ंगी निवासी 28 वर्षीय युवक पूर्णमल की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सुबह के समय उसका शव चारपाई पर ही मिला था। इसके बाद परिजनों ने उसकी मौत को सामान्य मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी प्रारंभ कर दी। इसके बाद मृतक के रिश्तेदार भी पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर बाद उसका अलवर निवासी साढ़ू बीर सिंह भी वहां पर पहुंच गया। इसी बीच उसके साढ़ू ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इस संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बावल थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक का अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
विज्ञापन


परिजन नहीं हुए पोस्टमार्टम के लिए तैयार
पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवक के परिजन उसके शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। सबका कहना था कि उसकी मौत सामान्य है। वह अधिक शराब पीता था। परिजनों के नहीं मानने के बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कंट्रोल रूम के माध्यम से इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया था। परिजनों का कहना है कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। आखिरकार परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम कराकर शव उनको सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। - सुरेंद्र श्योराण, थाना प्रभारी बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed