फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   किराया मांगने पर परिचालक से की मारपीट

किराया मांगने पर परिचालक से की मारपीट

Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किराया मांगने पर परिचालक से की मारपीट
किराया मांगने पर युवकों ने रोडवेज परिचालक को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी से बहुझोलरी गांव जा रही रोडवेज की एक बस के परिचालक के साथ युवकों ने किराया मांगने पर मारपीट कर डाली। खोल पुलिस ने इस संबंध में परिचालक की शिकायत पर दस से अधिक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी डिपो के परिचालक एवं नया गांव निवासी मीर सिंह ने बताया कि रेवाड़ी से बहुझोलरी के बीच चलने वाली रोडवेज बस पर परिचालक है। बुधवार सुबह वह बहुझोलरी से रेवाड़ी आ रहा था। इसी दौरान गोठड़ा टप्पा डहीना से तीन युवक बस में चढ़ गए जब उसने उनसे किराया मांगा तो उन्होंने आनाकानी की। इसी दौरान उनमें कहासुनी हो गई। इसके ाबद युवकों ने अपने साथियों को परिचालक के साथ हुई कहासुनी की जानकारी दे दी। करीब साढ़े सात बजे जब बस कंवाली बस स्टैंड पर पहुंची तो बस को रुकवा लिया तथा एक इनोवा कार में सवार होकर आए करीब दस युवकों ने आते ही परिचालक मीरसिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद सभी युवक वहां से भाग गए। बाद में परिचालक ने खोल थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मीर सिंह की शिकायत पर गोठड़ा टप्पा डहीना निवासी मानव प्रताप, प्रदीप व नवीन समेत दस अन्य के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed