{"_id":"5afb38134f1c1be3408b5a31","slug":"161526413331-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालड़ावास में शराब ठेके को लेकर जबरदस्त हंगामा, तोड़फोड़ व विरोध के बाद ठेका बंद----फोटों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालड़ावास में शराब ठेके को लेकर जबरदस्त हंगामा, तोड़फोड़ व विरोध के बाद ठेका बंद----फोटों
Updated Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके के विरोध में लगाया जाम, हटाने पर खोला जाम
अमर उजाला ब्यूरो
बावल।
उपमंडल के गांव कालड़ावास में शराब का ठेका हटाने की मांग पर डीसी को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाओं ने मोर्चा संभाल कर ठेके को हटाने की मांग पर कालड़ावास-बावल सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। आखिरकार महिलाओं के नहीं मानने पर शराब का ठेका यहां से हटवाया गया। इसके बाद ही महिलाओं ने जाम खोला।
गांव कालड़ावास श्मशान घाट के समीप कुछ दिन पूर्व शराब का ठेका खोला गया था। इससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ था। सोमवार को महिलाओं के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को यहां से ठेका हटवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा था। महिलाओं ने अधिकारियों से बिगड़ते माहौल और होने वाली परेशानी के मद्देनजर तुरंत प्रभाव से ठेका हटाने का अनुरोध किया था। मंगलवार को जब नहीं हटाया गया तो दोपहर के समय बड़ी संख्या ग्रामीण ठेके के सामने एकत्रित हो गए। महिलाओं ने यहां से गुजर रहे बावल-कालड़ावास मार्ग पर जाम लगा दिया और ठेके पर तोड़फोड़ करना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद ठेकेदार के कारिंदों ने ठेका बंद कर दिया और ठेकेदार और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बावल थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीणों ने उनका घेराव कर जमकर खरीखोटी सुनाई। करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा होता रहा। ग्रामीणों के नहीं मानने के बाद आखिरकार आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ठेका बंद करवाकर इसे तुरंत ही यहां से हटवाने को कहा। ठेका बंद होने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद ठेकेदार ने यहां से ठेका हटा लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। करीब दो घंटे इसकी वजह से सड़क मार्ग जाम रहा। इस मौके पर सरपंच पति सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच हरी सिंह, पूर्व सरपंच गोवर्धन, धर्मपाल, बलवंत सिंह, सतपाल, सतप्रकाश, रधधीर, सुभाष व अतर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।