फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   विधवा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी की तलाश जारी

विधवा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी की तलाश जारी

Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
विधवा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी की तलाश जारी

विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित भक्ति नगर में एक विधवा द्वारा फंदा लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गांव सुठाना निवासी महाबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग पाया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के जयपुर निवासी करीब 35 वर्षीय महिला सरिता भक्ति नगर में अपने तीन बच्चों के साथ किराए पर रहती थी । वह बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत थी। शुक्रवार को महिला ने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। कुछ वर्ष पूर्व सरिता के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सड़क हादसे के बाद सरिता को क्लेम के पैसे मिले थे। सरिता से महाबीर नाम के एक व्यक्ति ने पांच लाख 70 हजार रुपए उधार लिए थे। लेकिन अब वह रुपये नहीं लौटा रहा था। जिसके चलते वह परेशान थी और उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महाबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महाबीर की तलाश की जा रही है, परंतु अभी उसका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed