फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लापता युवक की हत्या, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

लापता युवक की हत्या, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Sun, 09 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक की हत्या, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
रेवाड़ी। जिला के गांव कन्हौरी से शुक्रवार सुबह से गायब एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया है। शनिवार को जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो शव पड़ा दिखाई दिया। शव जानवरों द्वारा बुरी तरह से नोंचा गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पहले तो पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की थी, लेकिन देर रात परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कन्हौरी के खेतों में ग्रामीणों ने किसी युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जिसके चेहरे को जानवर नोच रहे थे। इसकी सूचना रोहड़ाई थाना पुलिस को भी दी गई। सूचना के उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान गांव के ही 35 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। रोहड़ाई थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी थी, इसलिए सामान्य कार्रवाई की गई। देर रात परिजनों ने शिकायत देकर कहा कि कुलदीप की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed