फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 07 Jun 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
रेवाड़ी। कुंड-महेंद्रगढ़ रोड पर अहरोद मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत गई जबकि बेटा घायल हो गया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव बधराना के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान आज मौत हो गई। इसके अलावा जीवड़ा के समीप भी दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक एएसआई व उनका बेटा घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि गांव अहरोद निवासी दौलतराम बुधवार को बेटे मुनेश के साथ बाइक से रेवाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक मुनेश चला रहा था। अहरोद मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब 40 वर्षीय दौलतराम को मृत घोषित कर दिया। मुनेश कुमार की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद के गांव कुबेरपुरा निवासी 22 वर्षीय रामप्रताप उर्फ टिंकू वर्तमान में गांव सुलखा में रह रहा था। 28 मई को वह गांव बधराना के समीप सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दो टक्कर मार दी थी। हादसे में रामप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई और उसका बेटा घायल
पुलिस को दी शिकायत में गांव झाड़ौदा निवासी हितेंद्र ने बताया कि वे अपने पिता राममेहर के साथ मोटरसाइकिल पर गुरुग्राम से कोसली आ रहे थे। राममेहर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में एएसआई के पद पर है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है। दोनों गांव जीवड़ा के निकट पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहडाई थाना पुलिस ने हितेंद्र की शिकायत पर दूसरी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed