फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोका तो पड़ोसी ने चाचा-भतीजी को मारी गोली

तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोका तो पड़ोसी ने चाचा-भतीजी को मारी गोली

Fri, 07 Jun 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोका तो पड़ोसी ने चाचा-भतीजी को मारी गोली

विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बुधवार देर रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से रोकने पर पड़ोसी ने चाचा-भतीजी को गोली मार दी। घायल चाचा-भतीजी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

पुलिस के अनुसार गांव भगवानपुर निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे एलआईसी एजेंट है। बुधवार की रात को वे अपने घर थे। घर के निकट ही उनका पड़ोसी अनिल उर्फ सुंडू अपनी कार के पास खड़ा हुआ था और तेज आवाज में कार में म्यूजिक बज रहा था। उसके पास सुनील व हालूहेड़ा निवासी आजाद भी खड़ा था। अनिल से कार का म्यूजिक धीमे बजाने के लिए कहा तो बहस करना लगा। शोर सुनकर पिता परमानंद भी वहां पहुंच गए और अनिल से आवाज धीमी करने के लिए कहा। लेकिन अनिल ने गाली गलौच शुरू कर दी। इस दौरान बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही भतीजी अलिशा भी वहां पहुंच गई। गाली गलौच करने से रोका तो अनिल के घर से पांच-छह आदमी बाहर आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अनिल ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल कर उन पर फायरिंग कर दी। गोली राजेश की गर्दन के निकट छूकर निकल गई। वहीं अलिशा के हाथ में गोली लग गई। गोली चलने के आवाज सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने बीचबचाव कर उन्हें वहां से निकाला। गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आपरेशन के बाद चिकित्सकों ने अलिशा के हाथ से गोली निकाली। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों घायलों की तबीयत खतरे से बाहर है।
-एएसआई राजसिंह, थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed