{"_id":"5cf171a6bdec22070352c4a9","slug":"155932718818-rewari-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए हत्या का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए हत्या का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। गांव कोसली में विवाहिता की मौत पर मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय का गेट बंद कर कोसली-रेवाड़ी रोड जाम किया। आधे घंटे बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला।
कोसली निवासी विवाहिता अनामिका की वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन आक्रोशित हो गए। शुक्रवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए पीड़ितों को ही धमकाया। इससे गुस्साए परिजनों ने करीब साढ़े नौ बजे कोसली के मिनी सचिवालय का गेट बंद कर दिया। करीब 100-150 लोगों ने सचिवालय के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। किसी भी व्यक्ति को सचिवालय के अंदर व बाहर नहीं आने दिया। सचिवालय का गेट बंद कर दिया गया। ग्रामीणों के प्रदर्शन सूचना के बाद कोसली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद परिजन अपनी मांग को लेकर रोड पर बैठ गए। इससे रेवाड़ी- कोसली मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। करीब आधे घंटा बाद तहसीलदार कोसली ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया। तहसीलदार द्वारा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिए जाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी लोग शांत हुए। मृतका के पिता सुभाष ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के समय आश्वासन दिया था कि मृतका के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नाहड़ ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन रवि यादव ने ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने लोगों से एक दिन का समय मांगा। रवि यादव ने कहा अगर पुलिस उन्हें एक दिन में गिरफ्तार नहीं करेगी तो वह भी उनके साथ धरना में शामिल होंगे।
इनके खिलाफ किया मामला दर्ज
कोसली पुलिस की ओर से अनामिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति उमेश सहित सास ऊषा, ससुर सुशील, राजेश, रजनी , वंदना के खिलाफ भादसं की धारा 304 बी, 34 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- पवन कुमार,थाना प्रभारी कोसली