फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   निजी स्कूल में

निजी स्कूल में

Thu, 02 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल में
70 लाख की ठगी का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल के संचालक पर थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने 70 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल संचालक ने स्कूल में हिस्सेदारी की बात कहकर उसे मोटी रकम ऐंठ ली। इधर मामला दर्ज होने के बाद एक और महिला ने शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर उक्त स्कूल संचालक पर 80 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस का कहना है कि ठगी का रैकेट और बढ़ सकता है पुलिस को दी गई शिकायत में राधा स्वामी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि मुकेश तंवर ने स्कूल में हिस्सेदारी देने क बात कहकर उससे 70 लाख रुपये दिए थे। विनोद ने बताया कि लंबे समय तक तंवर ने स्कूल में हिस्सेदारी नहीं दी। जब पैसे मांगने पर टाल-मटोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह गायब हो गया। इधर मामले की जांच कर रहे एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मुकेश तंवर 5-6 महीने से फरार चल रहा है। मामला दर्ज होने के बाद एक और महिला ने शेयर मार्केट के नाम पर 80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में ठगी करने के और शिकायतकर्ता आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed