फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अमर उजाला इंपेक्ट...

अमर उजाला इंपेक्ट...

Sat, 10 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अभद्रता करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो .......27
-सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अभद्रता करना अब जिले के शरारती और असामाजिक तत्वों को भारी पड़ सकता है। शनिवार को एक पुराने मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मियों की समस्या देखते हुए अमर उजाला के हस्तक्षेप के बाद हाल के सालों में यह जिले में इस तरह का पहला मामला है जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मॉडल टाउन सेक्टर-3 पुलिस चौकी में दर्ज मुकदमे के अनुसार गांव गिंदोखर निवासी बालकिशन ने नवंबर 2016 में रात के समय पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर फोन कर अभद्रता के साथ बात करते हुए गाली-गलौच करने के बाद फोन डिस्कनेक्ट कर दिया था। कंट्रोल रूम पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी गजराज ने कंट्रोल रूम पर इस तरह की कॉल न करने की हिदायत दी तो आरोपी ने एक बार फिर से गाली-गलौच कर दी थी।
व्हट्सएप्प के जरिए अधिकारियों को की थी शिकायत
दो बार गाली-गलौच करने के बाद कंट्रोल रूम पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी गजराज ने मामले की जानकारी व्हट्सएप्प के जरिए पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी थी। इसके अलावा मामले में शिकायत भी दी गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी बालकिशन को सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

------------
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाई थी समस्या
अमर उजाला ने 28 मार्च के अंक में ‘मोबाइल रिचार्ज के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को लगा रहे फोन’ शीर्षक के साथ इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें कंट्रोल रूम पर आने वाली फेक कॉल के साथ ही पुलिसकर्मियों से होने वाली अभद्रता, गाली-गलौच के बारे में भी जिक्र था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ऐसे कॉल करने वालों की डिटेल निकलवाने के बाद कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कंट्रोल रूम के नंबर पर पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। -ब्रह्मजीत सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-3
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed