{"_id":"5b3535a64f1c1bda6e8ba7c1","slug":"141530213798-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान में दफनाए आठ वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान में दफनाए आठ वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने निकाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान में दफन आठ वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गांव बिठवाना में 25 जून को गांव निवासी संदीप कुमार की आठ वर्षीय बेटी की हुई संदिग्ध मौत में नया मोड़ आ गया है। संदीप के ससुर और भूमिका के नाना ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपनी दोहती की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस वीरवार शाम को गांव के श्मशान घाट पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में संदीप के ससुर जिला महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा अहीर निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह आठ साल पहले संदीप के साथ हुआ था। पिछले वर्ष सितंबर माह में उसकी बेटी कुसुमलता का निधन हो गया था। इसके बाद कुसुमलता की आठ वर्षीय बेटी भूमिका उनके पास ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि दोहती भूमिका की 25 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके दामाद और परिवार के अन्य सदस्यों ने इसके बारे में उनको सूचना तक नहीं दी तथा बगैर पोस्टमार्टम के ही बच्ची के शव का दफना दिया। मौत की असल वजह के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। नाना राजकुमार की शिकायत के बाद दोपहर करीब साढे़ चार बजे मॉडल टाउन थाना पुलिस ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम जितेंद्र कुमार के साथ बिठवाना के श्मशान घाट में पहुंची। पुलिस ने दफनाए शव को जमीन खोदकर बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के समय श्मशान घाट में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि उसकी बेटी कुसुमलता की 23 सितंबर 2017 को मौत हो गई थी। उसके तीन बेटियां थीं। मां की मौत के बाद भूमिका उनके पास दौंगडा अहीर में ही रह रही थी। स्कूल की छुट्टियों के कारण वह 29 अप्रैल को संदीप उसे बिठवाना ले आया था। इसी बीच उन्हें भूमिका की मौत की खबर मिली। वे अपनी दोहती की मौत की असल वजह जानने चाहते हैं। इस मौके पर डीएसपी सतपाल, माडल टाउन थाना प्रभारी अशोक कुमार, एएसआई ब्रहमजीत, सेक्टर तीन चौकी प्रभारी व फोरेंसिक टीम के सदस्य मौजूद थे।
--------------------
वर्जन
मृतका के नाना की शिकायत पर कार्रवाई कर शव को जमीन से निकालकर अग्रिम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। - अशोक कुमार, एसएचओ मॉडल टाउन