फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   होटल से खाना खाकर लौट रहे कंपनी कर्मचारी बाइक समेत नहर में गिरे, मौत

होटल से खाना खाकर लौट रहे कंपनी कर्मचारी बाइक समेत नहर में गिरे, मौत

Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
होटल से खाना खाकर लौट रहे कंपनी कर्मचारी बाइक समेत नहर में गिरे, मौत
होटल से खाना खाकर लौट रहे कंपनी कर्मचारी बाइक समेत नहर में गिरे, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर शुक्रवार रात को आसलवास गांव के समीप खाना खाकर सर्विस रोड से अपने कमरे पर आ रहे दो कंपनी कर्मचारी बाइक समेत नहर में जा गिरे। इस दुर्घटना में दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई। बाइक सवार श्रमिकों ने सर्विस रोड के बीच में नहीं पुलिस को देख पाए और गिर गए। पुलिस ने शनिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की वजह हाईवे का अधूरा सर्विस रोड एवं नहर की जगह सुरक्षा के इंतजाम नहीं होना बताया जा रहा है।
जींद जिले के गांव बिशनपुर निवासी कृष्ण कुमार एवं हिमाचल प्रदेश के जिला मीरपुर कांगड़ा निवासी राहुल बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति एक कंपनी में कार्य करते थे। शुक्रवार रात को करीब साढ़े 9 बजे दोनों कंपनी से घर आ रहे थे। इसी दौरान वे कसौला चौक के समीप होटल पर रुककर खाना खाया। इसके बाद जब वे बाइक से घर के लिए सर्विस रोड से कसौला चौक से बणीपुर चौक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान आसलवास गांव के समीप इन्होंने जवाहरलाल नेहरू कैनाल में उनकी बाइक जा गिरी। दरसल सर्विस रोड नहर के स्थान पर अभी पुल का निर्माण नहीं किया गया है जिसकी वजह से यहां पर आकर सर्विस रोड समाप्त हो जाता है। रात का समय होने के कारण बाइक सवारों को पता नहीं चला और उनकी बाइक सीधे ही नहर में जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने जब बाइक सवार दोनों को नहर में गिरता देखा तो अपने वाहन रोक लिए। इसके बाद उन्होंने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन नहर अधिक गहरा होने तथा कोई सुरक्षा उपाय नहीं होने से कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद कसौला पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक चलाए गए सर्च अभियान के बाद दोनों युवकों को नहर से बाहर निकाला गया तथा तत्काल उन्हें शहर के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

---------
पुल की जगह कोई संकेत नहीं, पहले भी हुए हादसे
आसलवास के समीप सर्विस रोड की जद में आ रही नहर पर अभी तक पुल नहीं बनाया गया है। ऐसे में दिल्ली से जयपुर तथा जयपुर से दिल्ली की तरफ बनाए गए दोनों सर्विस रोड नहर पर आकर समाप्त हो जाते हैं। कई बार जाम अथवा अन्य कारणों से वाहन चालक सर्विस रोड का उपयोग करते हैं। अनजान होने के कारण उनके वाहन सीधे ही नहर में चले जाते हैं। इससे पहले भी एक एबुंलेंस, एक बाइक तथा भीलवाड़ा से दिल्ली जा रही एक निजी बस में इस नहर में गिर चुकी है। इसके बावजूद हाईवे अथॉरिटी की तरफ से यहां सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। दुर्घटना संभावित जोन होने के बावजूद भी ना तो एनएचएआई एवं ना ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से यहां संकेतक लगाया गया है। जबकि यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed