{"_id":"5aaec01a4f1c1bb0758b6190","slug":"141521401882-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री की हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजमिस्त्री की हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने किया बरामद
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमिस्त्री की हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने की वारदात में शामिल महिला को माडल टाउन थाना पुलिस छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर रेवाड़ी ले आई है। इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी महिला के प्रेमी हरेंद्र को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड पर लिया हुआ है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू, कपड़े और बाइक सहित अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
8 मार्च को बावल रोड पर देवलवास गांव के समीप सरसों के खेत में पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के मुंगेली के कुवंगांव निवासी रामस्वरूप के रूप में हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक रामस्वरूप की पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के गांव मालव निवासी हरेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। हत्या से पहले मृतक को शराब पिलाई गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला छत्तीसगढ़ भाग चली गई थी। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर छत्तीसगढ़ भेजा था। वहां से पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर महिला को रेवाड़ी लेकर आई है।