फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ओलांत में 31 मकान तोड़ने का मामला

ओलांत में 31 मकान तोड़ने का मामला

Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ओलांत में 31 मकान तोड़ने का मामला
औलांत में कार्रवाई के विरोध में उपायुक्त को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
औलांत में पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग की तरफ से 31 मकान और बीस शौचालय तोड़ने के मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता सतीश खोला के नेतृत्व में रणधीर सिंह, सूरजपाल, नरेंद्र, रविंद्र ने ज्ञापन में कहा है कि औलांत में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 12 जनवरी को 31 मकान और बीस शौचालय तोड़ दिए। गांव 500 वर्ष पहले बसा था। 1981 में लोक निर्माण विभाग ने भूमि अधिग्रहण करके सड़क बनाई थी। लोगों ने 14 फीट का मुआवजा भी लिया था उसी अनुसार जमीन का सरकारी रिकॉर्ड भी बनाया गया था। नक्शे के अनुसार किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। गांव के ही एक दो लोगों के बरगलाने पर राजस्व विभाग ने गलत पैमाइश करके नया नक्शा तैयार कर दिया। इसमें 36 लोगों के मकानों का अतिक्रमण गलत दिखाया गया गांव वालों ने प्रशासन से कई बार दोबारा पैमाइश का अनुरोध भी किया लेकिन संबंधित अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नई गलत रिपोर्ट के आधार पर ही अतिक्रमण मानकर 31 मकान वह 20 शौचालय तोड़ दिए जो कि सरकारी ग्रांट से ही बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed