फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गाड़ी खड़ी करने के विवाद में कार सवारों ने युवक से मारपीट कर नकदी व सोन की चेन छीनी, काबू

गाड़ी खड़ी करने के विवाद में कार सवारों ने युवक से मारपीट कर नकदी व सोन की चेन छीनी, काबू

Mon, 18 Mar 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी खड़ी करने के विवाद में कार सवारों ने युवक से मारपीट कर नकदी व सोन की चेन छीनी, काबू

विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित आसलवास के समीप एक ढाबा पर गाड़ियों को साइड में खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में तीन युवकों ने शहर के माडल टाउन निवासी एक युवक से मारपीट कर करीब 15 हजार रुपये कर नकदी व सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद जिला निवासी प्रशांत गोसाई, यूपी के मेरठ निवासी विक्रांत राणा व उत्तम नगर दिल्ली निवासी हेमेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार शहर के माडल टाउन निवासी कपिल अपने एक साथी के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बाबा भारती ढाबा पर खाना खाने गए थे। वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने गाड़ी को साइड में खड़ी करने के बहाने विवाद खड़ा कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने के साथ कपिल से 15 हजार रुपये की नकदी व एक सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

--
पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
-गिर्राज, एएसआई थाना कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed