फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बाइकर्स ने मचाया उत्पात

बाइकर्स ने मचाया उत्पात

Wed, 05 Dec 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा। यहां के नंदरामपुरबास रोड पर सोमवार की रात को कई बाइकों पर सवार होकर आए करीब 10-12 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने नंदरामपुरबास रोड स्थित दुकान चलाने वाले दो भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और इसके बाद भूपविहार स्थित एक मकान में घुसकर कार के शीशे तोड़ने के बाद घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए है।

गांव भटसाना निवासी प्रवेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता ने बास रोड पर टेंट की दुकान किए है। देर शाम को वह अपने पिता चरण सिंह व बड़े भाई दीपक के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान धारूहेड़ा निवासी आशु, प्रिंस, सनलित, मनीष, गुल्लू व दीपक अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed