फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पैरोल पर आए बदमाश ने व्यापारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दुकान में गोली चला फैलाई दहशत

पैरोल पर आए बदमाश ने व्यापारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दुकान में गोली चला फैलाई दहशत

Sun, 10 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पैरोल पर आए बदमाश ने व्यापारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दुकान में गोली चला फैलाई दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
रेवाड़ी में अपराधी किस तरह बेखौफ है इसका उदाहरण शनिवार देर शाम बावल में देखने को मिला। बावल में एक कपड़ा व्यापारी के पास बाइक सवार बदमाश आते हैं, व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच व्यापारी रंगदारी देने से मना करता है तो बदमाश दहशत फैलाने के लिए गोली चलाते है और फिर आसानी से फरार हो जाते हैं। जी हां, कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर आए खेड़ा मुरार निवासी अनिल द्वारा बावल में कपड़ा व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम बावल के कटला बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी की दुकान के अंदर एवं बाहर फायरिंग करते हुए एक करोड़ की रंगदारी मांगी। यही नहीं बदमाशों ने दुकान पर गोली चलाते हुए व्यापारी को चेतावनी भी दी। हालांकि गोली मारने के उद्देश्य से नहीं बल्कि दहशत फैलाने के लिए चलाई थी। पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाले बदमाश पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और कुछ दिन पहले भी एक अन्य मामले में जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
चेहरे पर नकाब लगाकर हाथ में पिस्तौल लिए दुकान पर पहुंचे बदमाश ने मुख्य व्यापारी से एक करोड़ की मांग की। दुकानदार के साथ आसपास के दुकानदार भी बैठे थे। व्यापारी ने जब पैसे देने से मना किया तो उसने गोली चला दी। इस पर साथ बैठे व्यापारी ने युवक को दबोचने की कोशिश भी। लेकिन युवक हवाई फायर करते हुए दूसरे साथी के साथ बाइक लेकर भाग गया। पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने डर के मारे दुकानें की बंद
रंगदारी मांगने एवं फायरिंग की सूचना मिलते ही सभी व्यापारियों ने तुरंत दुकानों के शटर नीचे कर दिए। हालांकि शाम को आठ बजकर 39 मिनट पर हुई वारदात के समय अधिकतर दुकानदार दुकानों से जा चुके थे। लेकिन रविवार को पूरेे दिन रंगदारी की घटना व्यापारियों में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं अधिकतर व्यापारी यह भी कहते सुने गए कि अब धंधा करना मुश्किल हो रहा है।


पुलिस के रडार पर अनिल
बावल थाना प्रभारी अमन ने बताया कि वारदात में खेड़ा मुरार निवासी अनिल का नाम सामने आया है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। आरोपी पर पहले भी अनेक मामले दर्ज हैं। जल्द ही अनिल को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। एसएचओ ने बताया कि बावल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed