फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नकाबपोश बदमाशों ने कोसली में पीएनबी के एटीएम को उखाड़ने का किया असफलस प्रयास..21,22

नकाबपोश बदमाशों ने कोसली में पीएनबी के एटीएम को उखाड़ने का किया असफलस प्रयास..21,22

Sat, 29 Sep 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने कोसली में पीएनबी के एटीएम को उखाड़ने का किया असफलस प्रयास..21,22
रेवाड़ी/कोसली। जिले में एटीएम चोर गिरोह बेखौफ है। गिरोह के सदस्य लगाता एक के बाद एक एटीएम तोड़ने की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। वीरवार की रात को भी नकाबपोश बदमाशों ने कोसली के जाटूसाना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के अंदर लगे एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। कोसली में दो माह के अंदर एटीएम उखाड़ने की तीसरी वारदात है।
विज्ञापन


शाखा कार्यालय में रात को पहुंचे नकाबपोश बदमाशों बैंक एटीएम को तोड़ने के लिए पहले ग्रिल गेट के तालों को तोड़कर मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया। बैंक के अंदर दो ही नकाबपोश बदमाश घुसे जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा था। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने पहले एटीएम की सेफ रैक तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन उसमें कामयाबी नहीं मिलने पर उन्होंने इसे उखाड़ने का प्रयास किया। संभवत: इसी दौरान संभवत: किसी के आ जाने के बाद आरोपी उसको छोड़कर फरार हो गए। इस नाकाम कोशिश की वजह से बदमाश एटीम के अंदर मौजूद राशि भी नहीं ले जा सके। शुक्रवार सुबह जब बैंक का ताला टूटा देखा तो आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। सूचना मिलने के बाद शाखा प्रबंधक एसके यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना किया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
शाखा प्रबंधक के अनुसार बदमाश नकाबपोश थे और उनकी संख्या दो थी। उन्होंने पहले एटीएम को खोलने का प्रयास किया है जिसके बाद सफल नहीं होने पर उन्होंने उखाड़ने का प्रयास किया। इसमें भी वे कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह में तीन घटनाएं
कोसली क्षेत्र में एटीएम तोड़ने की दो माह में यह तीसरी वारदात है। इससे पहले 13 अगस्त की रात को भी बदमाशों ने एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम के शटर के ताले काट डाले थे। लेकिन उस समय भी बदमाश एटीएम से रुपये नहीं ले जा सके थे। तीन सप्ताह के भीतर ही दूसरी बार 4 सितंबर को बदमाशों ने एसबीआई के ही एटीएम को पुन: तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे थे। अब बदमाशों की नजर पीएनबी के एटीएम पर थी। लेकिन वे अपने प्रयास में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed