फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गोरक्षक बताकर पशु व्यापारी से लूट तीस हजार रुपये

गोरक्षक बताकर पशु व्यापारी से लूट तीस हजार रुपये

Tue, 18 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोरक्षक बताकर पशु व्यापारी से लूट तीस हजार रुपये
रेवाड़ी। बावल के नांगल तेजू गांव से मंगलवार दोपहर को पशु खरीदकर बावल की ओर आ रहे दो पशु व्यापारी से दो मोटरसाइकिल सवार पांच बदमाश रिवाल्वर के बल पर मारपीट करके 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने पशु व्यापारियों को अपने आप को गोरक्षक बताकर रोका था जिसके बाद सुनसान स्थान देखकर उनकी रिवाल्वर प्वाइंट पर ले लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पलवल निवासी सलीम बावल क्षेत्र में पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते है। मंगलवार दोपहर को वह पशु खरीदने के लिए प्राणपुरा रोड पर स्थित गांवों में गया हुआ था। दोपहर बाद वह नांगल तेेजू गांव से बावल की ओर अपने पशुओं को लेकर पैदल आ रहा था इसी दौरान गांव दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने स्वयं को गोरक्षक बताते हुए उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। इसके बाद उसने शोर मचाना प्रारंभ किया तो बदमाशों ने उसको रिवाल्वर के बल पर एक तरफ ले गए और उसके बाद मौजूद तीस हजार रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद आरोपी मौके से बावल की तरफ भाग निकले। इसके बाद पशु व्यापारी ने वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर अपने साथ हुई बीती बताई जिसके बाद उसको बावल थाना पुलिस का नंबर दिया गया। तत्पश्वात पीड़ित ने मामले की सूचना बावल पुलिस को दी। क्षेत्र में लूट की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा नाकाबंदी कर बदमाशों की खोज शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक बदमाशों को कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बावल थाना पुलिस ने पशु व्यापारी की शिकायत पर पांच बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed