फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कूडे के ढेर में विस्फोट से मचा हड़कंप

कूडे के ढेर में विस्फोट से मचा हड़कंप

Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कूडे के ढेर में विस्फोट से मचा हड़कंप
कूडे़ के ढेर में विस्फोट से लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला तेजपुरा में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब कूड़े के ढेर में धमाका हो गया। इसके बाद अचानक आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटनाक्रम के अनुसार तेजपुरा मोहल्ले में एक मकान के पास कूड़े का ढेर लगा था। सफाई नहीं होने की वजह से ढेर काफी बढ़ा हो गया था। बुधवार रात को यहां पर किसी ने जली माचिस की तिल्ली डाल दी। इसके बाद कूूड़े में आग लग गई। आग लगने के कुछ समय बाद धमाका हुआ। इसके बाद मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। वहां देखा तो कूड़े के ढेर में परफ्यूम की तीन बोतलें पड़ी थीं। उन्होंने बताया कि परफ्यूम की बोतलों की वजह से कूड़े के ढेर में धमाका हुआ है। इसके बाद आसपास के लोगों ने कूड़े पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed