फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ाईवे पर सड़क हादसों

ाईवे पर सड़क हादसों

Mon, 15 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
ाईवे पर सड़क हादसों
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 8 पर शनिवार की रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ के केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धनौंदा निवासी 24 वर्षीय सुनील व नंगली बलिहार निवासी 35 वर्षीय नरेश अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर शनिवार देर रात जयपुर से रेवाड़ी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर कसौला चौक के निकट बाबा भारती होटल के सामने आगे चल रहे एक ट्रॉला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी कार ट्रॉले में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कसोला थाना पुलिस ने ट्राला में फंसे शवों को बाहर निकाल कर बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में हाईवे संख्या-8 पर ही गांव भटसाना के समीप ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी 20 वर्षीय प्रवीन की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रवीन अपना कार्य निबटाकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। गांव भटसाना के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed