फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कंपनी में से स्क्रेप भर रहे ठेकेदार से मामरपीट कर नकदी छीनी, तीन काबू

कंपनी में से स्क्रेप भर रहे ठेकेदार से मामरपीट कर नकदी छीनी, तीन काबू

Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
कंपनी में से स्क्रेप भर रहे ठेकेदार से मामरपीट कर नकदी छीनी, तीन काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के बुधवार शाम को सेक्टर छह स्थित एक कंपनी में से स्क्रैप का सामान उठा रहे ठेकेदारों से पांच युवकों ने मारपीट कर नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कंपनी की दीवार फांदकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार कैथल निवासी रामप्रकाश ने बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर छह में स्थित आरईआई कंपनी से स्क्रैप का ठेका लिया हुआ है। बुधवार शाम को पांच युवकों ने कंपनी में घुसकर ठेकेदार से स्क्रैप का सामान ले जाने की एवज में नकदी देने की बात कही। इस पर ठेकेदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा करीब दो हजार रुपये की नकदी छीन ली। ठेकेदार के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए, लेकिन इसी दौरान पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें सतबीर, टींकू व अमित शामिल थे। जबकि दो अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों ने छीनी गई नकदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पांच में से तीन आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। दो अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नितिन कुमार, हेडकांस्टेबल थाना कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed