{"_id":"5c61c4f0bdec22121f030b82","slug":"11549911280-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने से एक बाराती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने से एक बाराती घायल
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग : गोली का छर्रा लगने से बाराती घायल
-मूंदड़ा के रहने वाले महेश के पैर में लगा गोली का छर्रा
-गांव कंवाली की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। खोल थाना क्षेत्र के गांव कंवाली में एक विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक बाराती को गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घायल को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई। बताया गया है कि दोनों परिवारों ने आपसी राजीनामा कर मामले को दबा दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को महेन्द्रगढ़ जिले के एक गांव से बारात क्षेत्र के गांव कंवाली में पहुंची थी। बारात अभी दुल्हन के घर पहुंच ही रही थी कि दूल्हे के रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार कई राउंड फायर किए गए। इसी दौरान गोली का एक छर्रा मूंदड़ा निवासी महेश नामक एक बाराती के पैर में लगे। फायरिंग के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। छर्रे लगने से घायल हुए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी खोल थाना पुलिस तक पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। बताया गया है कि दोनों परिवारों का आपसी समझौता हो गया, जिसके कारण मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
-वर्जन
फायरिंग जैसी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-रणबीर सिंह, एसएचओ, खोल।