फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   साढे चार करोड़ रुपये की लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

साढे चार करोड़ रुपये की लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
साढे चार करोड़ रुपये की लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारूहेड़ा पुलिस ने दिल्ली- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर कापडीवास के निकट हथियारों के बल गुजरात की कंपनी के कर्मचारी से साढे चार करोड़ रुपये की लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया आरोपी दिल्ली के वजीराबाद निवासी फहरान है जिसको पुलिस ने बड़ी मशक्कत से मंगलवार को दबोचा। आरोपी फहरान को पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पनाह देने तथा उनकी जानकारी पुलिस को नहीं देने के मामले में गिरफ्तार किया है। लूट की उक्त वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी हुई रकम में से दो करोड 12 लाख रूपये बरामद कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर को अहमदाबाद की एक कंपनी मे कार्यरत जिला महसाणा निवासी कर्ण पटेल अपने साथी अहमदाबाद निवासी गजेंद्र सिंह के साथ दिल्ली के चांदनी चैक स्थित कार्यालय से करीब साढे चार करोड़ रुपये कार मे लेकर चले थे। कापड़ीवास गांव के समीप पहुंचने पर तीन कारों मे हथियारों से लैस होकर आए होकर आए बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों का अपहरण करके बंधक बना लिया और नकदी सहित उनकी कार को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कर्ण पटेल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात मे शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है उन्हें दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।


गुजरात की कंपनी के कर्मचरियों से साढ़े चार करोड़ रुपये की लूट की वारदात के आरोपियों को पनाह देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बचे हुए आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद, एसएचओ धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed