फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दस दिन में उपायुक्त का तबादला नहीं हुआ तो धरना देकर सौंपेंगे सामूहिक इस्तीफे

दस दिन में उपायुक्त का तबादला नहीं हुआ तो धरना देकर सौंपेंगे सामूहिक इस्तीफे

Wed, 09 May 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दस दिन में उपायुक्त का तबादला नहीं हुआ तो धरना देकर सौंपेंगे सामूहिक इस्तीफे
दस दिन में डीसी का तबादला नहीं हुआ तो धरना देकर सौंपेंगे सामूहिक इस्तीफे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला योजना कमेटी के चुनाव रद्द करने को लेकर उपायुक्त से हुई तनातनी के बाद खफा जिला प्रमुख मंजूबाला ने मंगलवार को उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रमुख की अगुवाई में हुई मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय किया कि दस दिन में उपायुक्त पंकज का तबादला नहीं किया गया तो धरना देकर सामूहिक रूप से इस्तीफे सौंपे जाएंगे।
भाड़ावास रोड स्थित पंचायत भवन में आयोजित इस बैठक में छह जिला पार्षदों के साथ ही छह पंचायत समिति और 30 पंच-सरपंचों ने भाग लिया। बैठक में सभी ने जिला प्रमुख के साथ उपायुक्त द्वारा किए अभद्र व्यवहार की निंदा कर कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस तरह जनप्रतिनिधियों क ेसाथ व्यवहार किया जाना बिल्कुल भी जायज नहीं है तथा दस दिन में डीसी का स्थानांतरण नहीं किया गया तो धरना शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व सभी मंत्रियों को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिला योजना समिति के गठन को लेकर उपायुक्त द्वारा लिए निर्णय पर जिला प्रमुख गुट नाराज है। जिला परिषद प्रमुख गुट के पार्षदों ने उपायुक्त पर इस चुनाव को गलत तरीके से कराने का आरोप लगाया था। बैठक में भी इसी बात को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिला योजना समिति के 23 अप्रैल को हुए चुनाव रद्द कराने के बाद सोमवार को चुनाव कराए गए थे। मंगलवार को जिला प्रमुख द्वारा पंचायत भवन में ग्राम प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त की कार्य प्रणाली को लेकर काफी रोष प्रकट किया गया। मंजूबाला ने कहा कि वह लोगों का प्रतिनिधित्व करती है ऐसे में डीसी का व्यवहार उनके साथ ही ठीक नहीं है तो आम लोगों को तो काफी परेशान होना पड़ता है। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने डीसी के स्थानांतरण की मांग करते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को एकत्रित करेेंगे और डीसी के तबादले को लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि दस दिन के अंदर हमारी बात नहीं सुनी गई तो धरना देने के साथ सभी सामूहिक रूप से इस्तीफे सौंपे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सरपंचों का ज्ञापन नहीं लेने पर भी उठी थी तबादले की मांग
उपायुक्त पंकज के स्थानांतरण की मांग एक बार फिर से उठी है। पूर्व में यह मांग एक ग्राम सचिव के निलंबन को रद्द किए जाने की मांग को लेकर जहां सरपंचों व ग्राम सचिवों ने उठाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। सरपंचों एवं ग्राम सचिवों का ज्ञापन नहीं लेने पर सरपंचों ने इसका विरोध किया था तथा डीसी के तबादले की मांग उठाई थी। इसको लेकर कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed