{"_id":"5abfd8654f1c1bd8618b4ba6","slug":"11522522213-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के टावर पर चढा किसान---12","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के टावर पर चढा किसान---12
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार हटवाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा किसान
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
क्षेत्र के गांव लूला अहीर में हाईटेंशन तारों के कारण परेशान एक किसान शनिवार को अपने खेतों के पास ही हाईटेंशन तार वाले बिजली के टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। उसके बाद एक घंटे तक किसान को उतारने के प्रयास होते रहे। अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद ही किसान नीचे उतारा।
लूला अहीर निवासी 50 वर्षीय किसान हनुमान के पास एक एकड़ जमीन है। एक एकड़ जमीन पर फसल के जरिए ही उसके परिवार का गुजारा चल रहा है। हनुमान का कहना है कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन वायर गुजर रही है। वो भी बहुत नीचे से, जिससे खेत में काम करते समय तो जान का खतरा बना ही रहता है। साथ ही हवा चलते समय तारों से निकले वाली चिंगारी के कारण फसल में आग लगने का भी खतरा होता है। पिछले कई माह से वह बिजली निगम के अधिकारियों के पास हाईटेंशन वायर को हटवाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। परेशान होकर शनिवार को वह खेत में ही लगे हाईटेंशन वायर से घिरे एक टावर पर चढ़ गया। हनुमान के टावर पर चढ़ते ही इसकी खबर आग की तरह फैल गई। पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे उतारने का प्रयास, लेकिन बात नहीं बनी तो प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान को नीचे उतारने का प्रयास हुआ, लेकिन सफल नहीं हो पाए। करीब एक घंटे बाद किसान आश्वासन देते ही नीचे उतर आया। गनीमत यह रही कि टावर पर चढ़ते समय वह हाईटेंशन वायर को नहीं छुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।