{"_id":"5a5e3ad94f1c1b83268b4c87","slug":"11516124889-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत दो घायल
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे में दो की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार रात अलग- अलग स्थानों पर हुए हादसों में फरीदाबाद और बावल निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बावल निवासी कृष्ण कुमार मानेसर स्थित कंपनी में कार्यरत था। वह रात को कार से बावल आ रहा था। हाईवे पर गांव भूडला के निकट स्थित पुल पर कार खराब हो गई। इसी दौरान बावल निवासी कुलदीप व प्रवीण कैंटर लेकर वहां पहुंच गए और कृष्ण को खड़ा देख कर रूक गए। तीनों कार के निकट खड़े बात कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्राले ने तीनों को टक्कर मार दी। ट्राला के नीचे कुचलने से कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप व प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने घायलों को बावल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालात नाजुक देखते हुए उन्हें रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, फरीदाबाद के तिगांव निवासी सत्यपाल सोमवार की रात को दिल्ली-जयपुर हाईवे से पिकअप गाड़ी लेकर बावल से धारूहेड़ा की ओर जा रहा था। गांव संगवाड़ी के निकट सडक़ पर खड़े अज्ञात वाहन से सत्यवान की पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में सत्यवान गंभीर रूप से घायल हो गया तथा दूसरा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।