फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे

Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे
अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला जालौन निवासी शिवसिंह (34) संगवाड़ी गांव में किराए के मकान में रहता था। वह गांव में ही रेहड़ी लगाकर गोलगप्पे बेचते था। सोमवार रात वह अपने किसी दोस्त से मिलने गया था। संगवाड़ी कट पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने शिव सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। घायल शिव सिंह को गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई छत्रपाल की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर के बावल चौक पर महेंद्रगढ़ के गांव उनिंदा निवासी रविंद्र (24) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed