फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयान से मुकरी

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयान से मुकरी

Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयान से मुकरी
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयान से मुकरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। लोन दिलाने का झांसा देकर तीन सरकारी कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अदालत में अपने बयानों से मुकर गई। इसके बाद पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला एवं उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला जनवरी का है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया था कि वह एवं उसकी बहन ने अनाज मंडी स्थित हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कार्यालय में लोन के लिए आवेदन किया था। लेकिन यहां पर मौजूद दो निगम कर्मचारी एवं वस्त्र मंत्रालय के एक कर्मचारी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप था कि लोन आवेदन करने के बाद 21 जनवरी को निगम से फोन आया। फोन में बताया गया कि भिवानी से कोई अधिकारी आ रहे हैं। जैसे ही वह निगम दफ्तर पहुंची तो यहां पर मौजूद तीन कर्मचारियों ने जबरदस्ती से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया था। जांच के बाद अदालत में चालान पेश किया था। अदालत में महिला अपने बयानों से मुकर गई। महिला के अपने बयानों से मुकर जाने के बाद पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद शुक्रवार को एसआई उषा रानी की शिकायत पर महिला व उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed