फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कॉल डिटेल बताएगी ज्योति की मौत का राज

कॉल डिटेल बताएगी ज्योति की मौत का राज

Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कॉल डिटेल बताएगी ज्योति की मौत का राज
कॉल डिटेल बताएगी ज्योति की मौत का राज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति की मौत का राज अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चलेगा। जीआरपी अब इसी दिशा में जांच कर रही है। अंबाला से कॉल डिटेल रिपोर्ट आने के बाद जीआरपी को ज्योति की मौत की सच्चाई का पता लगने की पूरी उम्मीद है। बुधवार रात सोनीपत निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति की रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइन पर चंडीगढ़-जयपुर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। ट्रेन के चालक बिक्रम गुप्ता के बयान के आधार पर जीआरपी ने इसमें आत्महत्या का मामला दर्ज किया था। विक्रम ने बयान में बताया था कि एक लड़की ओवरब्रिज के नीचे दूर से खड़ी दिखाई दी थी। इसके लिए ट्रेन का हॉर्न भी बजाया गया। एक बार तो वह पीछे हटी लेकिन बाद में उसने अपनी गर्दन ट्रेन के नीचे दे दी। हालांकि मृतका के परिजन आत्महत्या की बात मानने को तैयार ही नहीं हैं। उनके अनुसार ज्योति जैसी होनहार लड़की आत्महत्या कर ही नहीं सकती।
आखिर ज्योति ने झूठ क्यों बोला
जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि ज्योति की मां ने अपने बयान में बताया है कि जब उसने बुधवार शाम साढ़े पांच बजे ज्योति को फोन किया तो उसने बताया कि वह रोहतक है और बस में बैठकर सोनीपत आ रही है। ऐसे में इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिर ज्योति ने अपनी मां से झूठ क्यों बोला। अभी पुलिस इस बात को देख रही है कि जब ज्योति सोनीपत से निकली तो घर से अपनी बीए की मार्कशीट में करेक्शन कराने की बात कहकर निकली थी। उसके बैग में कोई मार्कशीट ही नहीं मिली। ऐसे में यह भी सच्चाई जानने का प्रयास किया जाएगा कि वह मार्कशीट लेकर भी आई थी या नहीं।
विज्ञापन


कोट
हम मृतका के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रहे हैं। जिन लोगों को ज्योति ने उस दिन फोन किए और क्या बात की वह सभी को बुलाकर पता कराया जाएगा। कॉल डिटेल आने के बाद ही पूरी सच्चाई का पता लग सकेगा। - रणबीर सिंह, एसएचओ, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed