{"_id":"5cbe0c9bbdec22142c5cd0d2","slug":"111555958939-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व छीना झपटी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट व छीना झपटी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। हुडा बाईपास स्थित पर राव अभय सिंह चौक के निकट एक व्यक्ति से मारपीट व छीना झपटी करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुंढलिया निवासी रविन्द्र बाबा, काकोडिया निवासी दीपक उर्फ अफरीदी व डाबडी निवासी महेरचंद के रूप में हुई है। उक्त वारदात मे शामिल शहर निवासी विकास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांचकर्ता एएसआई महीपाल ने बताया कि गांव जीवाड़ा निवासी महीपाल सिंह वर्तमान में शहर के सेक्टर-चार में रहता है। राव अभय सिंह चौक के निकट अपना कार्यालय बनाया हुआ है। 21 मार्च की रात को आरोपी विकास उनके कार्यालय के निकट बैठकर शराब पी रहा था। महीपाल ने उसे वहां शराब पीने की मना करते हुए चले जाने को कहा। उस समय तो आरोपी विकास वहां से चला गया, लेकिन कुछ समय बाद अपने उक्त साथियों के साथ फिर वे वहां पहुंच गया और महीपाल के साथ मारपीट की। महीपाल ने युवकों पर सोने की चेन व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया था। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।