फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बिजली का टोटा ग्रामीणों ने सड़क को रोका

बिजली का टोटा ग्रामीणों ने सड़क को रोका

Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली का टोटा ग्रामीणों ने सड़क को रोका
धारूहेड़ा। निकटवर्ती गांव महेश्वरी में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार शाम को जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जाम खुलवा दिया। करीब 15 मिनट तक लगाए जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द समझाकर जाम खुलवा दिया। महेश्वरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों से उनके गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। कई बार निगम के अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की, लेकिन अधिकारियों ने कोई गौर नहीं किया। हालात यह बने कि बिजली नहीं होने के कारण गांव में पेयजल का संकट भी गहरा गया। गर्मी का मौसम होने के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। परेशान होकर उनको मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। ग्रामीणों ने भिवाड़ी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पहले तो ग्रामीण नहीं माने, लेकिन उसके बाद पुलिस ने निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। निगम के जेई जोगेंद्र ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही ट्रांसफार्मर को ठीक कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने साथ ही चेतावनी दी की अगर ट्रांसफार्मर सोमवार तक ठीक नहीं हुआ तो फिर जाम लगाने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed