{"_id":"5b1977e84f1c1b8c278b4856","slug":"111528395752-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख नहीं देने पर दुष्कर्म के आरोपी के साथ बंदीगृह में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख नहीं देने पर दुष्कर्म के आरोपी के साथ बंदीगृह में मारपीट
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख नहीं देने पर दुष्कर्म के आरोपी के साथ बंदीगृह में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नारनौल जेल से पेशी पर आए चार कैदियों ने कोर्ट परिसर में बनाए बंदीगृह में दुष्कर्म के मामले में विचाराधीन कैदी के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में विचाराधीन कैदी की शिकायत पर शहर निवासी चार बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट विचाराधीन कैदी द्वारा एक लाख रुपये नहीं देने पर की गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी निवासी पुनीत, रोशन, राहुल एवं मनीष हत्या के एक मामले में नारनौल जेल में बंद है। ढाणी सुंदरोज निवासी पंकज भी दुष्कर्म के एक मामले में नारनौल जेल में बंद है। पंकज ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले कई दिनों से जेल में ही उससे डेढ़ लाख रुपये की राशि मांगी जा रही थी। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये तो दे दिए लेकिन एक लाख रुपये बाद में देने की बात कही। बुधवार को पांचों बंदियों की रेवाड़ी कोर्ट में पेशी थी। सभी को एक ही बंदी वाहन में नारनौल से रेवाड़ी लाया गया था। दोपहर को करीब साढे़ तीन बजे हत्या के मामले में बंद आरोपियों ने पंकज से एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन पंकज ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने पंकज के साथ बंदी गृह में ही मारपीट कर डाली। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह उनको छुड़वाकर अलग-अलग किया। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर तीन पुलिस चौकी पुलिस ने पंकज की शिकायत मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी नारनौल जेल में बंद है, जिन्हें कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
----
वर्जन
पंकज की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामाला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चारों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट लेकर पूछताछ की जाएगी। पंकज ने आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये मांगने की बात कही है। - ललित कुमार, जांच अधिकारी ।