फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
भाड़ावास चौक के पास युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के विशाल कॉलोनी निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। वहीं वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर चुकी है। जानकारी अनुसार 26 अगस्त को बास सिताबराय निवासी फूलसिंह उर्फ मुलकु गुर्जर जो भाड़ावास चौक के पास रामपुरा मोड़ पर जूस की दुकान चलाता है। 26 अगस्त की शाम को वह दुकान के साथ में ही खड़ा हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार हो कर दो युवक आए और देसी पिस्तौल निकाल कर मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। घटना में युवकों द्वारा चलाई गई गोली फूलसिंह के पास से निकल गई। फिलहाल पुलिस ने फूलसिंह उर्फ मुलकु की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed