फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नाबालिग का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार
नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग छात्रा का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालधन निवासी दीपक के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपियों के नाम दीपक ही हैं। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कि गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। महिला थाना प्रभारी हीरामणी ने बताया कि नाबालिग ने उक्त आरोपियों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि करीब एक माह पहले दोनों आरोपियों ने उसके घर के नंबर पर फोन कर परिवार को मारने की धमकी देकर रात को बाहर आने का दबाव बनाते थे। 19 जून को आरोपियों ने फोन किया और रात के समय घर से बाहर आने के लिए कहा। नाबालिग द्वारा मना करने पर आरोपियों ने परिवार को खत्म करने की धमकी दी। डर की वजह से नाबालिग रात को घर से बाहर आ गई और दोनो आरोपी उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपने कुएं पर ले गए। वहां दोनो आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी करने के बाद दोनो आरोपी नाबालिग को घर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, 6,17 पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed