फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime

फर्जी आईडी पर सिम बेचने पर विक्रेता पर होगी कार्रवाई

Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crime
Crime - फोटो : Rewari
आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के क्रम में पुलिस ने मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के स्थानीय डीलरों व सिम विक्रेताओं पर शिकंजा कसने जा रही है। इस क्रम में अब पुलिस, पकड़े जाने वाले अपराधियों के मोबाइल फोन व उनके सिम की बारीकी से जांच करेगी। उसके बाद अगर आईडी किसी और के नाम मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। साथ ही सिम जारी करने वाले विक्रेता के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि देखने में आया है कि अपराधियों से बरामद होने वाले मोबाइल फोन व उनमें इस्तेमाल होने वाली सिम किसी और के नाम ही मिलती है। उन्होनें विशेषकर सिम बेचने वाले दुकानदारों को कहा कि वे किसी भी ग्राहक को सिम बेचने से पहले उसकी आईडी प्रूफ की अच्छे से जांच करेे। बगैर आईडी या फिर किसी अन्य के नाम पर कोई सिम जारी ना करें। अगर ऐसे मामले में सिम विक्रेता की लापरवाही मिली तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं एसपी नाजनीन भसीन ने कहा कि अपराधी खुद की पहचान छुपाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर सिम चलाते हैं। अगर अपराधी से बरामद होने वाली सिम किसी ओर के नाम पर मिली तो उस व्यक्ति को भी किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने तमाम थाना व चौकी प्रभारियों को आदेश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराधियों की पहचान और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर तुरंत निगरानी रखकर समय रहते कार्रवाई करें। अपराधिक किस्म का व्यक्ति इससे पहले किसी वारदात को अंजाम दे पुलिस उसे तुरंत गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed