{"_id":"5d7fdd2b8ebc3e93bf3bba70","slug":"crime-rewari-news-rtk518378976","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में हंगामे के बाद डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में हंगामे के बाद डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीमारदारों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार गांव भांडोर निवासी महिपाल रविवार को अपने बेटे अरुण का घुटने का इलाज कराने के लिए लियो चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लाया था। आरोप है कि चिकित्सक ने घुटने के ऑपरेशन के दौरान गलत इंजेक्शन लगाया दिया, जिससे अरुण की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों ने रविवार रात अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, इस पर मामला शांत हो गया था। उल्लेखनीय है कि युवक की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने रात को ही अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।