{"_id":"5d66ca508ebc3e93a45fb08e","slug":"crime-rewari-news-rtk514528011","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व कायम रखने के लिए मारी थी प्रवीण को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व कायम रखने के लिए मारी थी प्रवीण को गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर की गई प्रवीण की हत्या के पीछे वर्चस्व कायम रखने की बात सामने आई है। सदर थाना पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों गांव गोकलगढ़ निवासी महेश उर्फ घणी व महमपाल उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं।
गांव गोकलगढ़ निवासी 24 वर्षीय प्रवीण उर्फ मुरली अपने दोस्त राहुल के घर पर बैठा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक से जा रहे महमपाल उर्फ लालू व महेश उर्फ घणी को प्रवीण ने रोक लिया। प्रवीण ने दोनों का फोन ले लिया। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। वहां मौजूद राहुल व चेतन ने बीच बचाव कर दोनों को भेज दिया। कुछ देर बाद महमपाल व महेश दोनों फिर वहीं पहुंचे और प्रवीण की गिरेबान पर हाथ डाल दिया। इसी दौरान महेश ने प्रवीण को पीछे से पकड़ लिया तथा महमपाल ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही कुछ दूर तक प्रवीण भागा, लेकिन उसके बाद नीचे गिर गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
वर्चस्व पर मंडरा गया था खतरा
डीएसपी हेडक्वार्टर हंसराज ने बताया कि डेढ़ माह पहले ही प्रवीण उर्फ मुरली हत्या, हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। प्रवीण उर्फ मुरली का गांव व उसके आसपास वर्चस्व था। उसके साथी रहे महमपाल व महेश भी प्रवीण के जेल में रहने के दौरान अपना वर्चस्व कायम कर चुके थे। दोनों को खुद के वर्चस्व पर खतरा नजर आ रहा था। इसी के चलते दोनों आरोपियों ने प्रवीण को मौत को घाट उतार दिया।
विज्ञापन
कभी प्रवीण की खूब सेवा की थी लालू ने
जानकारी के अनुसार दो साल पहले मृतक प्रवीण का एक्सीडेंट हो गया था। उसमें उसे काफी चोटें आई थी। उस समय उसके सहायक के तौर पर महमपाल उर्फ लालू ने उसकी खूब सेवा की थी। प्रवीण गांव में ही शराब का अवैध कारोबार करता था। लालू को उसने अपने पैसों से खूब ऐश कराया। पैसे मांगने पर ही प्रवीण व लालू के बीच खटास आई और यह खटास बाद में हत्या के रूप में निकल कर सामने आई।
सेवा के बदले किया नशा, नशे के बदले मांगे रुपये
बताया गया है कि प्रवीण का कुछ माह पूर्व दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसकी महेश ने सेवाभाव की थी। इस दौरान महेश ने प्रवीण से सूखे नशे का सामान लिया था। उसका पैसा मांगने का भी दोनों में विवाद चल रहा था।
वर्जन ::
दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया गया हथियार और बाइक बरामद की जाएगी।
-हंसराज, डीएसपी हेडक्वार्टर।