{"_id":"5fb417708ebc3e9bbe71423c","slug":"crime-murder-case-file-wife-rewari-news-rewari-news-rtk5828302174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या की, शव को बेडशीट में लपेटा और 100 किमी दूर राजस्थान में फेंक आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या की, शव को बेडशीट में लपेटा और 100 किमी दूर राजस्थान में फेंक आया
Wed, 18 Nov 2020 01:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (पंजाब)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी के गांव धामलाका से दीपावली की रात लापता हुई 23 साल की पूजा की हत्या उसके पति आशीष ने ही की थी। आशीष को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। हत्या के बाद आरोपी शव को बेडशीट में लपेटकर 100 किलोमीटर दूर जयपुर जिले के कोटपूतली-सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र में फेंक आया था आरोपी ने पहले मायके वालों को पूजा के लापता होने की शिकायत दी थी। मामले के खुलासे के बाद पनियाला थाना पुलिस ने आशीष और उसके पिता लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रेवाड़ी के गांव भडंगी निवासी आशीष पत्नी पूजा व बेटी के साथ इस समय गांव धामलाका के निकट रहता था। 15 नवंबर को आशीष ने मॉडल टाउन थाना में शिकायत दी थी कि 14 नवंबर को दीपावली की रात उसकी पत्नी पूजा बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई है। उन्होंने तलाश भी की, परंतु कुछ पता नहीं लग पाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
सोमवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस को राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र सोतानाला में एक महिला का शव बेडशीट में लिपटा हुआ मिलने की सूचना मिली। व्हॉट्सएप के जरिए भेजे गए फोटो से मृतक की शिनाख्त आशीष की पत्नी पूजा के रूप में हुई।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस की सूचना के बाद गुरुग्राम के गांव ऊंचा माजरा से मृतका की मां सुनीता देवी व चाचा सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पूजा के गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। पूजा के चाचा सतबीर ने आशीष, उसके पिता लक्ष्मण और ससुराल के अन्य लोगों पर पांच लाख रुपये व कार दहेज में मांगने का आरोप लगाया था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि पनियाला थाना पुलिस ने पूजा की हत्या के आरोप में पति आशीष व ससुर लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसे पूजा के चरित्र पर संदेह था। मायका पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये न देने पर भी आशीष का पूजा से साथ झगड़ा चल रहा था। 14 नवंबर को दीपावली की रात पूजा की गला दबा कर हत्या कर दी तथा पकड़े जाने के डर से शव को बेडशीट में लपेट कर सोतानाला में फेंक दिया। मायका पक्ष व पुलिस को गुमराह करने के लिए 15 नवंबर को मॉडल टाउन थाना में पूजा के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी थी।