{"_id":"60903bd78ebc3ef5e4393b92","slug":"crime-in-rewari-rewari-news-rtk6070698197","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून व्यापारी को फोन कर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून व्यापारी को फोन कर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबे अंतराल के बाद फिर से गुरुग्राम की कुख्यात कौशल गैंग ने जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गैंग के गुर्गों ने कसौला थाना क्षेत्र के एक निवासी किरयाना व्यापारी को फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी दी है। पांच मई तक रंगदारी नहीं देने पर गैंग के गुर्गे ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद व्यापारी के परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए है।
जानकारी के अनुसार कसौला थाना क्षेत्र के एक निवासी एक किरयाना व्यापारी को दो मई को सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को गुुरुग्राम की कुख्यात कौशल गैंग का गुर्गा बताते हुए 5 मई तक 10 लाख रुपये की रंगदगारी मांगी। व्यापारी ने कहा कि वह छोटा-मोटा दुकानदार है, लेकिन गुर्गे ने कहा कि पांच मई तक रंगदारी नहीं दी तो तुझे गोली मार देंगे। इसके व्यापारी के परिवार में दहशत का माहौल बन गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए।
-धमकी के बाद से बंद है फोन नंबर
शिकायत मिलते ही पुलिस की ओर से आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया था, लेकिन धमकी के कुछ समय बाद से ही आरोपी के नंबर बंद आ रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
- लंबे समय बाद जिले में दिखाई सक्रियता
गुरुग्राम की कुख्यात कौशल गैंग ने लंबी चुप्पी के बाद जिले में अपनी सक्रियता दिखाई है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपी कौशल गैंग से संबंध रखते है या फिर उसके नाम का फायदा उठाना चाहते हैं।
शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फोन नंबरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-एएसआई बलवान सिंह, जांच अधिकारी थाना कसौला