फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime case in rewari area

ढाई घंटे में व्यापारी के बाद फाइनेंस कंपनी कर्मी से 2.20 लाख रुपये की लूट

Fri, 08 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime case in rewari area
कैप्शन नं.20 रेवाड़ी। बावल पुलिस स्टेशन - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले की पुलिस बिगड़ती कानून व्यवस्था को रोकने की बजाय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली कूूूूूूूच करने से रोकने में व्यस्त है जबकि बदमाश लोगों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने में मस्त है। बदमाशों द्वारा ढाई घंटे में लूटपाट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक सप्ताह में जिले में बदमाशों द्वारा 4 लूट की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। इनमें दो मामले कार व मोबाइल लूट की है। इसके अलावा एक हत्या और एक अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला है। बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इन वारदातों में बैंक में नकदी जमा कराने से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से कलेक्शन कर वापस जमा कराने की वारदात शामिल है।
विज्ञापन

-झाबुआ से वापस आ रहे फाइनेंस कर्मचारी से 2.20 लाख की लूट
बुधवार रात को यूपी के जिला बागपत के गांव बसोद निवासी कामरान एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है तथा मोहल्ला रामसिंहपुरा में रहता है। बुधवार को गांव झाबुआ से कलेक्शन के बाद वह बाइक पर वापस रेवाड़ी लौट रहा था। तभी दुल्हेड़ा गांव के समीप बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश उससे दो लाख 20 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी कर्मचारी को टक्कर मारकर गिरा दिया और लूट की वारदात कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-10 लाख रुपये के सीसीटवी खराब
जिला में करीब छह साल पूर्व विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए थे, लेकिन पुलिस व प्रशासन की लापरवाही के कारण कैमरे खराब पड़े हुए हैं। शहर थाना में सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनाया गया था, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। शहर में दो बेटियों के अहपरण के बाद इन सीसीटीवी को लगाया गया था, लेकिन अब ये कबाड़ बन चुके हैं।

-व्यापारी से लूटपाट के आरोपी का सुुुुुुुराग नहीं
शहर के गोल चक्कर से समीप दिन दहाड़े खल-बिनौला व्यापारी की आंखों में मिर्च डालकर स्कूटी और उसमें रखी तीन लाख रुपये की नकदी लूटने वाले बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। सीआईए के अलावा शहर थाना पुलिस की टीमें बदमाशों की धर पकड़ में लगी हुई है। सौरभ ने बदमाशों का विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी तथा एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल ली। इसी दौरान एक महिला स्कूटी पर वहां पहुंच गई। महिला ने सौरभ के बचाव का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी पिस्तौल दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने एक हवाई फायर किया तथा स्कूटी व उसमें रखी तीन लाख रुपये की नकदी लेकर वहां से फरार हो गए थे।
-ये हुई वारदातें
1 जनवरी को लिफ्ट देने के बहाने कार चालक से कार व मोबाइल लूट
3 जनवरी को पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या
3 जनवरी को रिश्तेदार को लेने गए युवक से कार लूटी
4 जनवरी को कोसली में युवक का अपहरण का फिरौती मांगी
सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
-किशोर कुमार, जांच अधिकारी बावल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed